फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pollution in Yamuna will be stopped with Rs 42 crores

Auraiya News: 42 करोड़ से रुकेगा यमुना में प्रदूषण

Sat, 10 Feb 2024 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 10 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Pollution in Yamuna will be stopped with Rs 42 crores
औरैया। शहर से निकलकर यमुना नदी में पहुंच रहे दूषित पानी को रोकने के लिए 42 करोड़ की योजना जल्द परवान चढ़ेगी। कार्यदायी संस्था जल निगम ने डीपीआर तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा है। इस योजना से काफी हद तक शहर की जलभराव की समस्या भी दूर हो सकेगी। जिससे शहरी क्षेत्र के लोगों को भी इस गंभीर समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिक्षेत्र के घरों से निकला गंदा पानी नालों के माध्यम से यमुना नदी में सीधे पहुंच रहा है। जिससे यमुना प्रदूषित हो रही हैं। यमुना को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जल निगम ने सीटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) डीपीआर तैयार की है। 42 करोड़ 50 रुपये की लागत यह तैयार होगी। शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर से गंदे पानी को यमुना तक ले जाने वाले नाले दयालपुर से होकर ईदगाह के रास्ते, जालौन रोड से होकर यमुना तक पहुंचने वाले नाले को शामिल किया गया है। जिसमें ईदगाह के पीछे एक इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन तैयार किया जाएगा। जहां शहर के सभी नालों में बहने वाले दूषित पानी को मोड़कर इन्हीं दोनों नालों के माध्यम से पंपिंग स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद पंपिंग स्टेशन से सीधे दूषित पानी को जालौन रोड पर बनाए जाने वाले एसटीपी ( सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट ) में पहुंचाया जाएगा। जहां पानी को फिल्टर कर साफ किया जाएगा। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कार्यदायी संस्था को जालौन रोड पर डेढ़ हेक्टेयर की जमीन मुहैया करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार---
एसटीपी के लिए जालौन रोड पर जमीन चिहिन्त की जा चुकी है। योजना पर शासन से स्वीकृति के साथ ही बजट मिलने का इंतजार है। इससे शहर की काफी कुछ समस्याएं दूर हो सकेंगी। अनूप गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed