{"_id":"5fc539928ebc3e9ba81b18f2","slug":"polling-parties-will-be-held-today-auraiya-news-knp5972658153","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना
विज्ञापन
फोटो 30एयूआरपी22- मतपेटिकाएं लेकर पोलिंग बूथ की ओर रवाना होती मतदान कर्मी
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान मंगलवार को जिले में होगा। मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां कड़ी प्रशासनिक निगरानी में कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना की गईं। पोलिंग पार्टियों को मतपेटिका, मतपत्रों के अलावा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ग्लब्स, मास्क, सैनिटाइजर भी दिए गए।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने निरीक्षण के दौरान पोलिंग पार्टियों व अधिकारियों को रवानगी से पूर्व आवश्यक मतदान सामग्री भलीभांति चेक करने एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने तथा मतदान के दौरान कोविड नियमों का पालन कराने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी मतदान केंद्रों को सैनिटाइज कराया गया है तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाता हेल्प डेस्क के साथ ही कोविड हेल्प डेस्क एवं थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों पर मतदान की गोपनीयता बनाये रखने के लिये समस्त व्यवस्थाएं चाकचौबंद रखी जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता से निभाएं।
जिले में कुल 11 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई। मतदान व्यवस्थाओं के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मतदान के दौरान प्रत्येक पोलिंग बूथ पर गतिविधियों पर नजर रखनने के लिये वीडियोग्राफर तैनात रहेंगे। सभी मतदान केेंद्रों पर मतदाताओं को लाइन में खड़े होने के लिये सोशल डिस्टेंस बनाये रखने हेतु गोले बनाये गये हैं।
विज्ञापन
निर्वाचन नियंत्रण कक्ष संचालित
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के निर्देशानुसार उप्र विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिये जिला निर्वाचन नियंत्रण कक्ष संचालित है।
मतदान स्थल पर उपलब्ध रहेंगे मास्क सैनिटाइजर
औरैया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि मतदान प्रात: आठ बजे से शाम पांच बजे तक संपन्न होगा। प्रत्येक मतदाता का पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर द्वारा तापमान भी मापा जाएगा। इसके अतिरिक्त मतदान कार्य में नियुक्त मतदान कार्मिक व सेक्टर जोनल आदि सभी को मास्क व सैनिटाइजर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।