फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Polling parties spleen instructions Ghutti

पोलिंग पार्टियों को पिलाई निर्देशों की घुट्टी

Wed, 02 Mar 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 02 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Polling parties spleen instructions Ghutti
तीन मार्च को हाने वाले एमएलसी चुनाव के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। इसके पूर्व डीएम ने पोलिंग पार्टियों में शामिल मतदान कार्मिकों को निर्देशों की घुट्टी पिलाई। वहीं पुलिस कर्मियों के मतदान केंद्र के अंदर न जाने के साथ-साथ अंदर झांकने पर भी प्रतिबंध लगाया। चेतावनी दी कि यदि वीडियोग्राफी में इस तरह की हरकत पाई गई तो संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस पद के लिए दावेदारी कर रहे तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 997 मतदाता करेंगे।
विज्ञापन


डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि पोलिंग पार्टियों में शामिल चुनाव कार्मिक सहित आधिकारी किसी भी सूरत में मतदान में पारदर्शिता बरकरार रखें। कोई भी चुनाव कार्मिक मतदान केंद्र के अलावा अन्य किसी भी रिश्तेदार या व्यवहारी के यहां नहीं ठहरेगा। वहीं किसी की ओर से दिया जाने वाला खाद्य पदार्थ भी स्वीकार नहीं करेगा। साथ ही मतदान केंद्र पर किसी भी प्रकार का तरल पदार्थ उपलब्ध न मिले। उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस कर्मियों को मतदान केंद्र के अंदर ही  जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। जबकि नए निर्देशों के तहत उनके मतदान केंद्र में न झांकने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को मतदान के दिन मतदान केंद्र पर ही मौजूद रहकर मतदाता का वेरीफिकेशन करने में सहयोग करने को कहा। जोनल मजिस्ट्रेटों को केंद्र पर बिजली कटौती की स्थिति में इमरजेंसी लाइट की उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों व मतदान कार्मिकों से किसी भी प्रकार की समस्या आने पर कंट्रोल रूम के नंबर 05683-249662 पर सूचना देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed