{"_id":"61bcdac63869a82da86ba22e","slug":"political-auraiya-news-knp670147462","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव- सतीश मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव- सतीश मिश्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के नुमाइश मैदान में आयोजित बसपा के मंडलीय सम्मेलन में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने भाजपा सरकार को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार झूठे वादे करने वाली सरकार है। इससे हर वर्ग परेशान है। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी। गठबंधन आप सबको कमजोर करता है।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि अब प्रदेश में बसपा की सरकार बनने जा रही है। कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछली बार सरकार बनाने के लिए जो वादे किए थे, वह पूरी तरह खोखले साबित हुए।
उन्होंने कहा कि गृह राज्यमंत्री के बेटे ने कार से किसानों को कुचल डाला, सरकार अभी तक कड़ी कार्रवाई नहीं कर सकी। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में 134 दंगे कराकर मुसलमानों के साथ अत्याचार किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनवरी शुरूआत में चुनावों की घोषणा हो सकती है इस हिसाब से उनके पास सिर्फ 15 दिन का ही समय शेष बचा है। इन 15 दिनों में पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मेहनत करते हुए बसपा का जनाधार बढ़ाना होगा।
इस दौरान पूर्वमंत्री रामजी शुक्ला, पूर्वमंत्री नकुल दुबे, सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी लालजी शुक्ला, दिबियापुर प्रत्याशी अरूण उर्फ लाल दुबे, बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र दोहरे आदि मौजूद रहे।