फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

मंहगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने चलाया रिक्शा

Fri, 17 Sep 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
political
दिबियापुर (औरैया)। बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस की युवा इकाई ने दिबियापुर नगर में प्रदर्शन किया। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ संगठन के जिलाध्यक्ष ने रिक्शा चलाकर विरोध किया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फफूंद चौराहा, स्टेशन रोड, थाना रोड और भगवतीगंज में जाकर लोगों को भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में बताया। रिक्शा चलाकर पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों पर विरोध जताया।
विज्ञापन

बेरोजगारी और महंगाई पर सरकार को कोसा। जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ही भाजपा का असली विकल्प है। कहा कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस ही प्रियंका गांधी के नेतृत्व में बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह सेंगर, महिला जिलाध्यक्ष रेशमा बेगम, श्रीकृष्ण, इस्लाम अली, आलोक प्रिय सिद्धार्थ, प्रमोद कुमार कठेरिया, सुनील दोहरे, कुलदीप सेंगर, अशोक भदौरिया, घनश्याम कृष्णा, इंद्रेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed