फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया धरतीपुत्र मुलायम सिंह का जन्मदिन

Sun, 22 Nov 2020 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
political
औरैया/बेला/एरवाकटरा। सपा के संरक्षक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन शुक्रवार को सपाइयों ने धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर नेता जी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर जरूरतमंदों को कंबल व मरीजों को फल वितरित किए।
विज्ञापन

सपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में केक काटकर मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान पूर्व सांसद प्रदीप यादव, प्रेमदास कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मु.इरशाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह पाल, जितेंद्र दोहरे, सर्वेश बाबू गौतम, ओके चौधरी, कल्लू यादव, अमित यादव, अजय तिवारी, बबलू यादव आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सर्वेश बाबू गौतम ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। जितेंद्र दोहरे ने 1000 असहाय लोगों को कंबल बांटे।
विज्ञापन

इसी तरह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री मु.इरशाद के आवास पर युवाओं ने केक काटकर सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कमरुननिशा, सर्वेश कुमारी, अनुज यादव आदि युवा मौजूद रहे। इधर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर केक काट कर मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन मनाया गया। यहां जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ कल्लू यादव, जिला प्रमुख महासचिव अनूप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी, दीपक यादव, प्रदेश सचिव रज्जन तिवारी, रजत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुरुगंज कस्बे में सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटा और उनके दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर विपिन यादव, उपेंद्र यादव, सौरभ यादव, अखिलेश यादव, रणवीर व शैलेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

बेला के आरआरडी इंटर कालेज में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। यहां पूर्व जिला महासचिव नपेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र राजपूत, सिद्धगोपाल यादव, शिवम अवस्थी, राहुल यादव, रोहित यादव, केके यादव, अरविंद शर्मा, शोभित यादव आदि मौजूद रहे। ऐरवाकटरा में समाजवादी समर्थक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमन त्रिपाठी ने 11 किलो का केक काटकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर श्रीप्रकाश यादव, दीपू सिंह, राजेश यादव, डॉ. बृजेश, विनय सक्सेना, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed