{"_id":"5f80a9a28ebc3e5be028c0ab","slug":"political-auraiya-news-knp5875311118","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों से पराली गोशाला पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों से पराली गोशाला पहुंचाएं
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत शुक्रवार को तहसील परिसर में हुई। पंचायत में सरकार से मांग की गई कि पराली खरीदकर गोशालाओं में पहुंचाएं, तभी समस्या का समाधान संभव हो सकेगा। बांद में मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिधूना को सौंपा।
प्रदेश संगठन मंत्री विपिन कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की धान की पराली जलाने पर सरकार ने जुर्माना घोषित किया है। इसके लिए सरकार गोवंश रक्षा में प्रयोग होने वाले चारे की आपूर्ति के लिए खेतों से उचित मूल्य पर पराली को खरीदकर अपने वाहनों से गोशालाओं में पहुंचाए।
प्रदेश सरकार किसानों का कर्ज माफ करे, 60 वर्ष की आयु पूरी होने वाले किसान को वृद्धा पेंशन प्रतिमाह 500 रुपये दे, किसानों की दयनीय स्थिति को देखते हुए किसान आयोग का गठन किया जाए, स्वामी नाथन रिपोर्ट को पूर्ण से लागू किया जाए। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह चौहान, अशोक कुमार मिश्रा, मनीष चौबे, विजय सिंह, हरपाल सिंह, सुनील कुमार मिश्रा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।