{"_id":"5f64f23b8ebc3e2ed9265970","slug":"political-auraiya-news-knp5834483136","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल संदेश यात्रा का प्रसपाइयों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल संदेश यात्रा का प्रसपाइयों ने किया स्वागत
विज्ञापन
औरैया। बेरोजगारी के खिलाफ निकाली जा रही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की साइकिल संदेश यात्रा शुक्रवार की दोपहर औरैया पहुंची। जिले की सीमा और शहर में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। जिले में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा आज (शनिवार) इटावा रवाना होगी।
कानपुर देहात से चलकर औरैया पहुंची साइकिल संदेश यात्रा का राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जिले की सीमा पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ कल्लू यादव के नेतृत्व में स्वागत किया। यात्रा लेकर आए इतिहास के प्रोफेसर अवध प्रताप ओझा ने बताया कि 16 सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था जो लखनऊ से उन्नाव, रनियां होते हुए औरैया पहुंची। बताया कि यह यात्रा इटावा, शिकोहाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर 26 सितंबर को समाप्त होगी।
इस मौके पर प्रमुख जिला महासचिव अनूप कुमार गुप्ता, हरीशंकर निषाद, रज्जन तिवारी, कुलदीप गुप्ता, दिनेश यादव, स्वरविंद यादव, विवेक चतुर्वेदी, रजत वर्मा आदि मौजूद रहे।