फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

जिले में तीन साल से विकास कार्य ठप

Wed, 26 Aug 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
political
औरैया। सपा सदर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारियों की बैठक मंगलवार को ककोर स्थित जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रूपरेखा बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को कोसा गया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने कहा कि सपा किसानों, व्यापारियों, वकीलों, युवाओं, बेरोजगारों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों सहित सभी वर्गों की हिमायती रही है। सपा सरकार में युद्धस्तर पर विकास कार्य कराए गए थे। जिले में तीन वर्ष से अधिक समय से विकास कार्य ठप हो चुके हैं। कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है। चारों तरफ भय और अराजकता का माहौल व्याप्त है। कार्यकर्ताओं का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न किया जा रहा है। सपा ने कभी बदले की भावना से काम नहीं किया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया ने दावा किया कि 2022 में एक बार फिर सपा अपना परचम फहराएगी। कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ जुट जाएं। गांव-गली में जाकर वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों को गांव-गली तक पहुंचाए। मौजूदा सरकार की कारगुजारियों से आम जनता त्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला महासचिव ओमप्रकाश ओझा, नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भोले सिंह गुर्जर, मीडिया प्रभारी अमित यादव, उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र राठौर, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामपाल यादव, धर्मेंद्र कुशवाह, गनेश सिंह सिंह, ,घनश्याम यादव, अखिलेश सक्सेना, अनुज यादव, भानु विश्वकर्मा, अजय तिवारी व शिवम सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed