फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

प्रदेश मंत्री भाजपा ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर बनाई रणनीति

Wed, 05 Feb 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
political
फोटो 04एयूआरपी16- बैठक के दौरान जानकारी देते जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा - फोटो : AURAIYA
औरैया। दिबियापुर रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में संगठन के प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने सीएए को लेकर 10 फरवरी तक चलाए जाने वाले जागरूकता अभियान की जानकारी ली। साथ ही जनसंपर्क कर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उद्देश्य इस समय लोगों को सीएए के प्रति जागरूक करना होना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश हित में ही नहीं बल्कि देश में निवास करने वाले हर वर्ग के नागरिकों के हित में है। भाजपा सरकार ने इस कानून को लाकर विरोधी दलों के नेताओं की दुकानें बंद करने का काम किया है। अब पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का काम है कि वह लोगों को जागरूक कर समर्थन जुटाएं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने बताया कि इस कानून के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक फरवरी से 10 फरवरी तक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पार्टी के लोग मिस्डकाल करके समर्थन जुटा रहे हैं। बताया कि प्रतिदिन कार्यकर्ता 100 घरों में संपर्क करने के उद्देश्य से जनसंपर्क अभियान में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, सदर विधायक रमेश दिवाकर, सदर ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा के अलावा चंद्रकांति मिश्रा, अनिल शुक्ला, दिलीप मिश्रा, विशाल शुक्ला, जगमोहन सिंह, श्यामू अवस्थी, भुवन प्रकाश गुप्ता, सोनू सोनी, अनुराग मिश्रा व आकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed