फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

जिलाध्यक्ष बनकर जिले में आए शिववीर का हुआ जोरदार स्वागत

Wed, 23 Oct 2019 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
political
औरैया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे का बुधवार को जिले में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। शहीद पार्क में गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ेंगे। साथ ही शासन से क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे बुधवार को पूरे लावलश्कर के साथ जिले में पहली बार आए। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। स्वागत का यह सिलसिला जिले की सीमा से शुरू हुआ।
विज्ञापन

काफिला जैसे-जैसे शहर की ओर बढ़ता गया, वाहनों व कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती गई। शहीद पार्क पहुंचकर जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे को पटका पहनाकर जिले के कमान सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पत्रकारों से बातचीत में जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह बखूबी निवर्हन करेंगे। इसके बाद काफिला अजीतमल की ओर रवाना हुआ। शहर में इंडियन आयल, सुभाष चौराहा, शहीद पार्क गेट, ब्लाक गेट, जेसीज चौराहा, मंडी समिति, चिरुहली, करमपुर, भीखेपुर चौराहा आदि स्थानों पर स्वागत किया गया।

इस मौके पर रामू पेंटर, ओमकार अग्निहोत्री व शेखर मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर, अजीतमल में कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शिवबीर दुबे का जिलाध्यक्ष बनकर पहली बार नगर में आने पर कांग्रेसियों और उनके प्रशंसकों ने जगह-जगह माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। जनता महाविद्यालय के बीएड संकाय में कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed