फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political,auraiya news

बिधूना और दिबियापुर में खुले भाजपा के पत्ते, औरैया में बढ़ी धड़कने

Sun, 23 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
political,auraiya news
औरैया। भाजपा ने शुक्रवार को बिधूना और दिबियापुर सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लेकिन औरैया सीट पर सस्पेंस अभी बरकरार है। इससे दावेदारों की धड़कने बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन

पार्टी ने दिबियापुर से लाखन सिंह राजपूत पर विश्वास जताते हुए टिकट दिया है। वहीं, बिधूना से सुर्खियां बटोर चुकीं रिया शाक्य को मैदान में उतारा है। लेकिन अभी तक औरैया सुरक्षित सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इससे इस सीट के दावेदारों में खलबली है।
विज्ञापन

औरैया विधानसभा सुरक्षित सीट है। इस सीट से विधायक रहे दिवंगत रमेश दिवाकर की पत्नी लक्ष्मी दिवाकर ने भी दावेदारी पेश की है। इसके अलावा पूर्व विधायक मदन गौतम समेत कई दावेदार ताल ठोक रहे हैं। औरैया पर टिकट घोषित न किए जाने की कई मायने निकाले जा रहे हैं। चर्चा है कि पार्टी यहां मजबूत दावेदार की तलाश में है। वहीं अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि दिवंगत विधायक के परिवार पर पार्टी सहानुभूति दिखा सकती है। इसीलिए पार्टी ने औरैया से सीट की घोषणा नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की चर्चाओं को लेकर पार्टी के दिग्गज और जिम्मेदार लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि लिस्ट जा चुकी है, जो भी तय होगा आला हाईकमान ही तय करेगा। अटकलों के बाजार से दावेदार पेश कर रहे लोगों की धड़कने बढ़ गई है। इधर, नामांकन के लिए दो दिन शेष बचे हैं। ऐसे में किसका पलड़ा भरी रहेगा, इसको लेकर मतदाता भी उत्साहित हैं।

बिधूना और दिबियापुर खिंचने लगे पाले
सपा और भाजपा की चुनावी जंग तेज होती नजर आ रही है। बिधूना में जहां रिया शाक्य के टिकट मिलने से प्रमोद गुप्ता के खेमे में मायूसी है। वहीं, लाखन सिंह राजपूत के टिकट मिल जाने से कई दावेदारों को झटका लगा है। इधर, सपा में भी काफी उठा पटक मची हुई है। सपा में बिधूना से देवेश शाक्य के अलावा कई दिग्गज मैदान में हैं। वहीं, दिबियापुर से कुछ पार्टी नेता पुराने नेताओं का समर्थन करते नजर नहीं आ रहे हैं। इसी को लेकर सपा भी अभी तक इन सीटों पर विचार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed