{"_id":"681b9c81683332d758091aac","slug":"policeman-dies-after-speeding-vehicle-hits-bike-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125558-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी ठोकर पुलिस कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी ठोकर पुलिस कर्मी की मौत
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कानपुर-इटावा हाईवे पर मौहारी के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी।
इससे वह बाइक से उछल कर डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर्मी अपनी चचेरी साली की शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।
इटावा के जसवंतनगर थाना के गांव तुरारातपुर निवासी सिपाही सतीश पाल (42) पुत्र देवजीत सिंह पाल कानपुर देहात के मंगलपुर थाने की पीआरवी में तैनात थे। वह शांति कॉलोनी इटावा में मकान बनाकर पत्नी रीना, बेटे कन्हैया (15) व अंश (10) के साथ रहते थे। मंगलवार को पत्नी व बच्चों के साथ ससुराल बेरीधनकर में चचेरे ससुर लल्ला सिंह की बेटी कामिनी की शादी में शामिल होने आए थे। बुधवार को वह पत्नी व बच्चों को ससुर राधाकृष्ण पाल के घर छोड़कर बाइक से इटावा स्थित आवास पर जाने के लिए निकले थे।
हाईवे पर मौहारी के पास पहुंचने पर पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह बाइक से उछलकर डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी अजीतमल ले आई। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर अस्पताल पहुंची पत्नी, बच्चे व ससुरालीजन रो-रोकर बेहाल रहे। प्रभारी कोतवाल अमर बहादुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसा कर भागे वाहन की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।