{"_id":"58d94c4e4f1c1b442363e13f","slug":"police-witnesses-walks-in-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बनी गवाह, मंदिर में हुए फेरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस बनी गवाह, मंदिर में हुए फेरे
auraiya,amar ujala beauro
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
देवकली पुलिस चौकी में शादी के बाद दूल्हा दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने रविवार रात गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद लड़के के परिजन शादी को राजी हो गए। पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुला लिया। लड़की शादी के जोड़े में पहुंची तो लड़का परिजन व रिश्तेदारों के साथ पहुंचा। पुलिस ने देवकली मंदिर में लड़का-लड़की के फेरे करवाए।
कोतवाली क्षेत्र के मढ़ापुर निवासी संगीता (18) ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के ही बलवीर ने उससे प्रेम का इजहार किया था। शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर उसने हामी भर दी। इसके बाद युवक ने उसकी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी के लिए कहा तो युवक व उसके परिजन विरोध करने लगे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज होने की खबर लड़के वालों को लगी तो गांव में पंचायत पड़ी। पंचायत के बाद लड़के के परिजन शादी को राजी हो गए। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज थी तो दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने अपनी बात रखी।
पुलिस ने दोनों पक्षों को बुला लिया। शादी का जोड़ा पहनकर दुल्हन अपने परिजनों के साथ पहुंची तो दूल्हा भी बारात लेकर पहुंचा। देवकली चौकी इंचार्ज उपेंद्र राय लड़का लड़की को मंदिर ले गए। इसके बाद देवकली मंदिर में दोनों के फेरे हुए। चौकी इंचार्ज उपेंद्र राय ने बताया कि लड़के की मां शादी के विरोध में थी। वह बाद में राजी हो गई। अब दोनों परिवारों की सहमति से शादी हुई है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।