फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   police use force for peace

शांति के लिए बल प्रयोग से न चूके पुलिस

Tue, 08 Dec 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 08 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
police use force for peace
ग्राम पंचायत के चौथे चरण के चुनाव को लेकर सोमवार को आयोग से नामित प्रेक्षक विनोद कुमार यदुवंशी ने शहर के पुलिस लाइन में बैठक कर मतदान को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें प्रेक्षक ने सुरक्षा बलों को निर्देशित किया कि वह बूथों पर किसी भी कीमत पर भीड़ जमा न होने दें। यदि जरूरत पड़े तो बल प्रयोग करने से भी न चूकें। चुनावी ड्यूटी करहे सभी निर्वाचन अधिकारियों का सिर्फ और सिर्फ शांतिपूर्ण मतदान का मकसद होना चाहिए।
विज्ञापन


चौथे चरण शामिल औरैया सदर ब्लाक की 95 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए आयोग के नामित प्रेक्षक विनोद कुमार यदुवंशी ने ग्राम प्रधान व वीडीसी पदों के मतदान संपन्न कराने के लिए सजगता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


चुनाव में जो जिसको जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका सजगता से निर्वाहन किया जाए। कहा कि सेक्टरों और जोनलों की ओर से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो। सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। मतदान संपन्न होने तक निरंतर बूथों के भ्रमण पर रहे। डीएम माला श्रीवास्तव ने फर्जी मतदान पर अंकुश लगाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इसके लिए जोनल, सेक्टर मुस्तैद रहे। बूथ पर कोई भी वीआईपी व वीवीआईपी वोट डालने के बाद दोबारा बूथ पर नहीं पहुंचना चाहिए। डीएम ने मतदान के दौरान दावेदारों और वोटरों से आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा मतदान के दिन ब्लाक क्षेत्र के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखे जाने के निर्देश दिए।

कहा कि इस दौरान कोई भी प्रतिष्ठान खुला पाएं तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। एसपी मनोज तिवारी ने सभी थानाध्यक्षों को मतदान में गड़बड़ी फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी कीमत पर बूथों पर भीड़ जमा न होने दें, यदि जरूरत पड़े तो बल प्रयोग करने से भी न चूकें। दावेदारों के बस्ते पर अधिकतम से व्यक्ति से अधिक व्यक्ति न हो।


बंद रहेंगे शराब ठेके
औरैया। नौ दिसंबर को होने वाले चौथे चरण के मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम माला श्रीवास्तव ने सदर ब्लाक परिक्षक के आठ किलोमीटर की परिधि में आने वाले सभी देशी, विदेशी, अंग्रेजी, वियर, व भांग ठेकों पर बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित की है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध डीएम ने कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed