{"_id":"61e0669266ef25751d42e43f","slug":"police-tappebaji-mahila-auraiya-news-knp675166177","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभूषण साफ करने के नाम पर टप्पेबाजी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आभूषण साफ करने के नाम पर टप्पेबाजी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर में तीन टप्पेबाजों ने आभूषण साफ करने के नाम पर दो महिलाओं के जेवर पार दिए। शक होने पर महिलाओं ने शोर मचाया तो दो मौके से भाग निकले, जबकि एक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को जानकारी देते हुए जैतपुर निवासी पीड़िता संतोष कुमारी पत्नी राजपाल सिंह व ज्योति पत्नी रिषी चौहान ने बताया कि गुरुवार दोपहर वह घर पर थीं। तभी तीन लोग पहुंचे और जेवर साफ कराने की बात कही। झांसे में आकर दोनों ने अपने जेवर साफ करने के लिए दिए। इसी बीच टप्पेबाजों ने बातों में उलझा लिया। दो टप्पेबाज संतोष कुमारी की सोने की चेन लेकर भाग गए।
शक होने पर महिलाओं ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम अमित सोनी निवासी बिहार बताया है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।