{"_id":"5eab064f8ebc3e904032dced","slug":"police-surrounded-prithipur-dera-auraiya-news-knp557833846","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वीपुर डेरा में पुलिस को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथ्वीपुर डेरा में पुलिस को घेरा
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीपुर डेरा में एक मामले को लेकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस का ग्रामीणों ने हंगामा कर घेराव किया। मौके पर पहुंचे एएसपी कमलेश दीक्षित ने उन्हें समझा-बुझाकर मामला सुलझाया। पुलिस ने इस मामले में 16 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पृथ्वीपुर डेरा निवासी मुकेश ने गांव के ही चार लोगों दिगंबर, नरेंद्र, सुभाष व छोटू पर पत्नी रिंकी व उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर रिंकी का डाक्टरी परीक्षण कराया था। सीएचसी अजीतमल के डॉक्टरों ने रिंकी को डिस्चार्ज कर दिया लेकिन दूसरे दिन गुरुवार को घर में रिंकी की हालत बिगड़ गई तो पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस व सीओ की गाड़ी को ग्रामीणों ने घेर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए रिंकी देवी को मौके पर पहुंची एंबुलेंस में नहीं बैठने दिया। जानकारी पर मौके पर पहुंचे एएसपी कमलेश दीक्षित ने लोगों को समझाया तब रिंकी को एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल लाया जा सका।
कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बेवजह लोग 144 और लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए पुलिस प्रशासन से अभद्रता कर रहे थे। इस उल्लंघन और अभद्रता के आरोप में गांव के 16 नामजदों मुकेश, रामअवतार, राकेश, रिंकी, राजू, गुड्डू, दीपू, भूरे, ब्रजेश, राजकुमार, विकेश, मुकेश, पिंटू, राजू, लल्ला, दुर्वेश व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।