फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   police search in stone pelting

औरैया: पथराव करने वाले अराजकतत्वों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 13 Mar 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
police search in stone pelting
औरैया। कस्बे के कटरा हेमनाथ में गुरुवार को सुबह तीन दिन से लापता बालक का शव मिलने के बाद सड़क जाम कर हंगामा करने व चमनगंज तिराहे पर पथराव करने वालों की पुलिस पहचान करने में जुटी है। पीड़ित दुकानदारों की तहरीर पर पुलिस दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाकर अराजकतत्वों की पहचान में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह कस्बे के कटरा हेमनाथ निवासी संतराम का तीन दिन से लापता छह वर्षीय पुत्र गौरव उर्फ गोलू का शव उसके घर के नजदीक सीवर टैंक में मिलने से परिजन आक्रोशित हो उठे थे। उन्होंने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया था।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों व सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय के काफी समझाने के बाद परिजन शव को उठाकर वहां से कुछ दूर तिराहे पर खड़ी पुलिस की गाड़ी तक ले जा रहे थे। तभी भीड़ ने दुकानों पर पथराव शुरू कर दिया और दुकानों का सामान उठाकर फेंकना शुरू कर दया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने तिराहा पर किराना दुकानदार विपिन राठौर, शिवा मेडिकल स्टोर, नसीर लोहा स्टोर, रवि सैनी फूल वाले, की दुकानों को निशाना बनाते हुए पथराव किया। जिसमें विपिन राठौर के चोटें भी आईं और उसकी दुकान का काफी नुकसान हुआ। शिवा मेडिकल स्टोर किए समाजसेवी बेचेलाल कोरी का पुत्र शिवा बाल-बाल बच गया वह दुकान का शटर गिराकर अंदर बंद हो गया।
भीड़ ने दुकान का शटर तोड़ डाला इसके बाद अराजकतत्व तिराह से काफी दूर नाले तक दुकानों पर पथराव करते और दुकानों का सामान फेंकते रहे एक दुकान हारून साइकिल स्टोर में पथराव करते हुए मोबाइल आयल के डिब्बों को लूट लिया।

दुकानदारों की तहरीर पर शुक्रवार को सुबह सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय ने दुकानदारों से घटना की जानकारी की और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। कस्बा इंचार्ज एसआई हरिहर सिंह व विकास त्रिपाठी शुक्रवार को पूरे दिन बाजार में लगे कैमरों से अराजकतत्वों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज निकालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed