फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police sealed the tube well, leaving 500 families without water for five days.

Auraiya News: नलकूप सील कर गई पुलिस, 500 परिवारों को पांच दिन से नहीं मिला पानी

Sun, 04 Jan 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 04 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police sealed the tube well, leaving 500 families without water for five days.
फोटो-31-नगर पालिका इंटर कॉलेज। संवाद - फोटो : udhampur news
औरैया। पांच दिन पहले नगर पालिका इंटर कॉलेज में नलकूप परिसर में पंप ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने नलकूप सील कर दिया।
विज्ञापन

ऐसे में नलकूप से पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति भी ठप है। भीखमपुर के तकरीबन 500 परिवार जलसंकट से जूझ रहे हैं। नगर पालिका के जिम्मेदार भी इसका हल निकालने के बजाय चुप्पी साधे हैं।
शहर में इंडियन ऑयल चौकी से सटा मोहल्ला भीखमपुर के लोग बीते पांच दिनों से पेयजल के लिए तरस रहे हैं। मोहल्ले के साथ ही हाईवे और उसके किनारे के क्षेत्र में नगर पालिका इंटर कॉलेज में लगे नलकूप से ही पानी की आपूर्ति होती है। यह क्षेत्र ऊंचा होने के कारण यहां टंकी का पानी नहीं पहुंचता है। ऐसे में सुबह-शाम एक-एक घंटे नलकूप से ही पानी पहुंचाया जाता था।
विज्ञापन

29 दिसंबर 2025 को नलकूप ऑपरेटर किशन गुप्ता की नलकूप में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जांच के बाद नलकूप सील कर दिया। इस पर सील लगने के साथ ही भीखमपुर व आसपास के क्षेत्र में रहने वाले करीब 500 परिवारों के लिए जलापूर्ति पर भी ताला लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिनों से लोग पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं। परेशान लोग नगर पालिका में अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं, लेकिन जवाब बस इतना है कि नलकूप सील है। नलकूप सील होने पर नगर पालिका टैंकर से भी आपूर्ति कर सकता है, पर ऐसा नहीं किया गया। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। यह परेशानी कितने दिन और रहेगी इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

नगर पालिकाध्यक्ष के भतीजे पर है हत्या का आरोप
पंप ऑपरेटर की हत्या का आरोप नगर पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता के भतीजे ओमजी गुप्ता पर है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। जिस रिवॉल्वर से पंप ऑपरेटर को गोली मारी गई थी वह अनूप गुप्ता की थी। रिवॉल्वर भी पुलिस ने बरामद कर ली है। ऐसे में मामला सीधे नगर पालिकाध्यक्ष से जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि नगर पालिका भी बजाय समाधान निकालने के कन्नी काट रहा है।

नलकूप बंद होने से टंकी नहीं भर पा रही
शहर में जलापूर्ति के लिए पुरानी नुमाइश मैदान स्थित पानी की टंकी से छह मोहल्लों को सप्लाई दी जाती है। इस पानी की टंकी में नुमाइश मैदान के दो नलकूप और नगर पालिका इंटर कॉलेज का नलकूप सप्लाई देते हैं। तीनों नलकूपों में नगर पालिका इंटर कॉलेज का नलकूप अहम है। जलकल जेई विपिन कुमार के अनुसार इस नलकूप में 30 एचपी की मोटर है। इससे बड़ी आसानी से टंकी भर जाती है। नलकूप बंद होने की वजह से टंकी सप्लाई के मुताबिक भर नहीं पा रही है। ऐसे में भीखमपुर क्षेत्र में पर्याप्त जलापूर्ति नहीं पहुंच पा रही है।

सबमर्सिबल का सहारा
सुबह-शाम पानी की सप्लाई आने का इंतजार करते हैं, लेकिन पांच दिनों से सप्लाई नहीं आ रही है। आस पड़ोस में लगी सबमर्सिबल का सहारा लेना पड़ रहा है।-सर्वेश कुमार
मुश्किल हो रही
पांच दिनों से पानी नहीं आ रहा है। जलकल विभाग में सूचना भी दी है। नलकूप बंद होने की बात कह रहे हैं। अब समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। बहुत मुश्किल हो रही।

-मुकेश सिंह
पुलिस से बात हुई है। नलकूप ऑपरेटर की हत्या के सिलसिले में जांच चल रही है। ऐसे में पुलिस ने नलकूप को सील किया है। दो-तीन दिन में नलकूप की चाबी मिल जाने के बाद उसे चालू करा दिया जाएगा। नगर पालिका इंटर कॉलेज के नलकूप के न चलने की वजह से टंकी पर्याप्त नहीं भर पा रही है और न ही सीधे आपूर्ति हो पा रही है। -विपिन कुमार, जेई जलकल विभाग

फोटो-31-नगर पालिका इंटर कॉलेज। संवाद

फोटो-31-नगर पालिका इंटर कॉलेज। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed