फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police rushed on information of breaking of the statue, land dispute came out

Auraiya News: मूर्ति तोड़ने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, निकला जमीन का विवाद

Wed, 23 Apr 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 23 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police rushed on information of breaking of the statue, land dispute came out
मौके पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : मौके पर पूछताछ करती पुलिस।
बिधूना। पारिवारिक जमीन विवाद में गांव डहारियापुर निवासी एक महिला ने डॉ. भीमराव आंबेडकर व देवी-देवताओं की मूर्ति तोड़े जाने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस गांव पहुंची। जहां मामला जमीन के विवाद का निकला। फर्जी सूचना देने वाली महिला सुनील कुमारी का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है।
कोतवाली बिधूना में उस समय खलबली मच गई। जब सुबह 10:30 बजे गांव डहारियापुर में डॉ. आंबेडकर व देवी देवताओं की मूर्ति तोड़े जाने की सूचना मिली। इस पर कोतवाल रवि श्रीवास्तव व सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा पुलिस बल के साथ डहारियापुर गांव पहुंचे। घटना के संबंध में ग्रामीणों व महिला से जानकारी ली।
विज्ञापन

जांच में मूर्ति तोड़ने की सूचना झूठी पाई गई। मामला पारिवारिक जमीन के विवाद का पाया गया। फर्जी सूचना को लेकर सुनील कुमारी को हिरासत में लिया गया। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने मूर्ति तोड़े जाने की झूठी सूचना दी थी। भ्रामक सूचना देने को लेकर महिला का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed