{"_id":"6505fee132619ba34d0e9085","slug":"police-personnel-practiced-to-deal-with-violence-auraiya-news-c-211-1-aur1001-3011-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बलवा से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों ने किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बलवा से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों ने किया अभ्यास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। ककोर मुख्यालय स्थित इंडिया पायका मैदान में शनिवार की दोपहर पुलिस विभाग की ओर से बलवा व दंगे से निपटने को लेकर पुलिस कर्मियों को अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक चारु निगम व अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा की देखरेख में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।
पायका मैदान में अलग-अलग टीमें बनाकर पुलिस कर्मियों ने अभ्यास करते हुए पसीना बहाया। पुलिस पार्टी, एलआईयू पार्टी, सिविल पुलिस पार्टी, दमकल पार्टी, चिकित्सा पार्टी व रिजर्व पार्टी सभी ने अपने करतब दिखाए। पुलिस कर्मियों के अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए एंटी राइट गन, प्लास्टिक प्लेट्स, चिली बम व टियर गन का प्रयोग करने का प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान कंट्रोल रूम के संचालन का भी प्रशिक्षण दिया गया। दंगाइयों से निपटने के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान की सावधानी भी बताई गईं। इस मौके पर सीओ, थानाध्यक्ष व पुलिस लाइन के कर्मी मौजूद रहे।