{"_id":"3d2c6a177e01c2918e7c0fa06eec3d60","slug":"police-pepired-to-cantrol-crimnal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अपराधी से रेस लगवाने को सजी खाकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अपराधी से रेस लगवाने को सजी खाकी
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 09 Jul 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अपराधियों से रेस लगवाने के लिए खाकी तैयार हो गई है। बुधवार को जिले में शासन से मिले 21 आधुनिक उपकरणों से लैस वाहनों को पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। थानाध्यक्षों ने वाहन मिलने के बाद शहर में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन
एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि पुलिस को हाईटेक बनाने एवं अपराधियों पर शिंकजा कसे जाने के लिए शासन से औरैया जिले को 21 नए वाहनों की खेप भेजी गई हैं। यह वाहन आधुनिक उपकरणों से लैस हैं। इनमें तीन बोलेरो कार हैं तथा18 जीपें हैं। बताया कि महिला थानाध्यक्ष समेत 11 थाना प्रभारियों को नए वाहन उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
नए वाहनों के मिलने से अब पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में आसानी होगी। इसके अलावा जनपद के सभी थानों में दो-दो वाहन हो जाएंगे। अगर थानाध्यक्ष दविश के लिए गैर जनपद जाता है तो शहर में गश्त करने के लिए एक वाहन हमेशा थानों में उपलब्ध करेगा।
विज्ञापन
बताया कि इन वाहनों की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिन्हें कहीं भी दौड़ाया जा सकता है। अपराधियों के हाईटेक होने के साथ-साथ जिले की पुलिस भी हाईटेक हो चुकी है। हरी झंडी दिखाए जाने से पूर्व पुलिस लाइन में नए वाहनों का पूजन किया गया।
रात को होगी पेट्रोलिंग - औरैया। नए वाहनों के आ जाने से अब रात के समय हाइवे पर चार वाहन पेट्रोलिंग करेंगे। रात 8 से लेकर सुबह 8 बजे तक हाइवे पर एक दरोगा व चार सिपाही पेट्रोलिंग करबश् नजर आएंगे। शहर के मुख्य हाइवे रोड को चिहिन्त कर लिया गया है, वहीं पेट्रोलिंग पुलिस का प्वाइंट होगा।