{"_id":"625efc571ec98c14fc3fccf2","slug":"police-maarpeet-hungama-auraiya-news-knp692140564","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में डीजे में डांस करने को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। देखते ही देखते ही दोनों पक्ष से बड़ों में मारपीट हो गई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की।
बिधूना के मोहकम पुर्वा निवासी राकेश की बेटी की शादी नगर के श्री वाटिका गेस्ट हाउस में सोमवार को थी। शादी में डीजे बज रहा था। तभी राकेश के पक्ष से कुछ बच्चे समेत अन्य लोग डांस कर रहे थे। डांस करने को लेकर बच्चों में विवाद हो गया।
भाईपुर निवासी राकेश के रिश्तेदार प्रवीन कुमार का भाई अभय सिंह बीच-बचाव करने लगा। इस बात से नाराज होकर राकेश के पक्ष के लोगों ने अभय के साथ मारपीट कर दी। यह देख दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
मारपीट में एक पक्ष से उदय प्रताप व अभय और दूसरे पक्ष से चंद्र शेखर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्ष को कोतवाली ले गई। साथ ही घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि भाईपुर निवासी प्रवीन कुमार ने शिवम, पंकज व संतोष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
दूसरे पक्ष से पुर्वा मोहकम निवासी राकेश ने उदय प्रताप, अभय सेंगर, विक्रम व मान सिंह के साथ तीन से चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए है। मामले के संबंध में जांच पड़ताल कर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। कैमरे न चालू होने पर कार्रवाई होगी।