{"_id":"62167fd27a08f66d8a27e6d6","slug":"police-hatya-farar-auraiya-news-knp68222876","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारा चाचा पहले भी गांव में हुई एक हत्या में रह चुका सम्मिलित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारा चाचा पहले भी गांव में हुई एक हत्या में रह चुका सम्मिलित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। गांव खजुवैया में मात्र दो सौ रुपय के लेनदेन के विवाद में भतीजे की हत्या करने वाले चाचा होशियार सिंह ने करीब 20 वर्ष पूर्व भी गांव के एक युवक को मौत के घाट उतारा था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वह गांव में ही बाबा
का वेष धरकर रह रहा था और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी।
मंगलवार दोपहर गांव निवासी अजय कुमार (27) पुत्र बृजकिशोर का उसके चाचा होशियार सिंह से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें होशियार सिंह ने अजय को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक अजय के भाई सरमन ने बताया
कि वर्ष 2002 में गांव निवासी सलमान की हत्या हो गई थी। इसमें में भी होशियार सिंह संलिप्त था।
उक्त मामले में आरोपी के घर की कुर्की भी हुई थी, लेकिन बाद में वादी पक्ष की ओर से पहल न होने के कारण चाचा होशियार सिंह
गांव में ही बाबा के वेष में रहने लगा था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विकास राय का कहना है कि आरोपी होशियार सिंह के
खिलाफ अजय की हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुराने मुकदमे के संबंध में जानकारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी भी की जाएगी।