फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police constable recruitment exam starts today

Auraiya News: पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आज से शुरू

Mon, 08 Jun 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 08 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police constable recruitment exam starts today
फोटो-13 - डिपो से रवाना होने के लिए खड़ी बस। संवाद
औरैया। सोमवार से शुरू होने जा रही पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए रविवार को ही केंद्रों पर तैयारी शुरू हो गई। परीक्षा कक्षों को छोड़कर केंद्र के अन्य कमरों को सील कर दिया गया। परीक्षा जिले में 10 केंद्रों पर दो पालियों में आठ, नौ व 10 जून को कराई जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष सावधानी बरती है। इसके लिए तीन दिन तक प्रत्येक केंद्र के आसपास परीक्षा के दौरान फोटो कॉपी व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों की दुकानें बंद रहेंगी। मेटल डिटेक्टर से लैस पुलिस कर्मी प्रत्येक केंद्र के बाहर तैनात रहेंगे। इस पुख्ता तैयारी के बीच तीन दिन तक पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र के लिए पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी भी बांट दी गई है। 600 से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगाई गई है। इसके साथ ही सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी भी बांट दी गई है। परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की गलत गतिविधि की आशंका को खत्म करने के लिए इस बार विशेष सावधानी बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों को जहां आईकार्ड मुहैया कराए गए हैं। वहीं परीक्षा कक्षों के अलावा केंद्र के अन्य कमरों को रविवार को ही सील कर दिया गया है। लगातार तीन दिन तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
----
परीक्षा की सुचिता को पुख्ता करने के लिए प्रत्येक केंद्र के परीक्षा कक्षों को छोड़कर अन्य कमरों को सील करने की व्यवस्था अपनाई गई है। शासन के निर्देश पर अन्य जरूरी सावधानी भी बरती जा रही हैं। गहन चेकिंग के बाद अभ्यर्थी केंद्र में दाखिल होंगे।-प्रदीप कुमार मौर्या, डीआईओएस
---------
झांसी और फर्रुखाबाद रूट के लिए 10-10 बसें रिजर्व

औरैया। जिले में 10 केंद्रों पर आठ, नौ व 10 जून को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा होनी है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अपने केंद्र तक पहुंचने व वापसी में दिक्कत न हो। इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने विशेष तैयारी की है।
परीक्षा को लेकर चिह्नित हुए झांसी और फर्रुखाबाद रूटों पर 10-10 बसों को रिजर्व में कर लिया गया है। तीन दिन तक इन रूटों पर बसों को यात्री संख्या के अनुसार दौड़ाया जाएगा।

जिले के ज्यादातर अभ्यर्थियों के लिए पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र झांसी में हैं। ऐसे में इस रूट पर रविवार शाम से ही बसों की रवानगी शुरू करा दी गई। इसी तरह औरैया में फर्रुखाबाद व कन्नौज जिले के अभ्यर्थियों के केंद्र औरैया में बने हैं।
ऐसे में फर्रुखाबाद रूट पर चलने वाली दो बसों के अलावा यहां पर आठ बसों को अतिरिक्त में रखा गया है। परीक्षा से पहले और संपन्न होने के बाद यात्रियों की संख्या के सापेक्ष इन बसों को जरूरत के अनुसार दौड़ाया जाएगा।



एआरएम अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि तीन दिन तक रोडवेज में इसे लेकर लगातार ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है। बारी-बारी बसों को रूटों पर भेजा जाएगा। इसमें अजीतमल, दिबियापुर व बिधूना तक रूटों से यात्रियों को लिया जाएगा।
---
जारी किया रूट चार्ट, रास्ता बताने के बदले रुपये मांगने वाली वेबसाइट से रहें सावधान
औरैया। पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस ने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए एक रूट चार्ट बनाया है। इसके अलावा साइबर ठगों से बचने के लिए पुलिस ने परीक्षार्थियों को सलाह भी है। पुलिस के अनुसार प्रस्थान बिंदु फफूंद रेलवे स्टेशन को बनाया गया है। यहां से तीन मुख्य रूट निर्धारित किए गए हैं।
पहला दिबियापुर मार्ग है, इसमें वैदिक कॉलेज, श्री सुंदर सिंह कॉलेज और विवेकानंद महाविद्यालय केंद्र शामिल हैं। दूसरे रूट में संजय गेट स्थित तिलक महाविद्यालय, चौ. विशम्भर सिंह विद्यालय और सुभाष चौक स्थित नगर पालिका कॉलेज शामिल हैं। वहीं तीसरे रूट में जिला पंचायत कॉलेज, मुरादगंज और कानपुर-इटावा हाईवे स्थित जनता इंटर कॉलेज व जनता महाविद्यालय प्रमुख केंद्र हैं।

यातायात सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि होर्डिंग्स पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करते समय सुनिश्चित करें कि वह केवल आधिकारिक गूगल मैप्स लिंक पर ही ले जाए। उन्होंने किसी भी संशय की स्थिति में क्यूआर कोड के बजाय अपने मोबाइल के गूगल मैप एप में सीधे संबंधित कॉलेज का नाम टाइप करें। किसी भी अज्ञात वेबसाइट व एपीके फाइल के डाउनलोड होने पर उसे तुरंत बंद कर दें। (संवाद)

फोटो-13 - डिपो से रवाना होने के लिए खड़ी बस। संवाद

फोटो-13 - डिपो से रवाना होने के लिए खड़ी बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed