फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police celebrated student's birthday after reaching school

Auraiya News: स्कूल पहुंचकर पुलिस ने मनाया छात्रा का जन्मदिन

Sat, 21 Oct 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 21 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Police celebrated student's birthday after reaching school
सहायल। शुक्रवार को सहायल के असू चौराहा स्थित आदर्श बाल विकास इंटर कॉलेज में सात साल की छात्रा कामिनी का जन्मदिन सहायल थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर स्कूल परिसर में मनाया। मिशन शक्ति के तहत पुलिस महकमे की ओर से आधी आबादी के करीब जाने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। शुक्रवार को थाना क्षेत्र में हुए इस कार्यक्रम के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में काफी कुछ सकारात्मकता दौड़ी है।
विज्ञापन

औरैया के बाद सहायल में भी पुलिस के जवानों ने एक बच्चे का जन्मदिन अपने अंदाज में मनाया। सहायल थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम पुलिस टीम के साथ आदर्श बाल विकास इंटर कॉलेज पहुंचे। कामिनी ने केक काटा और दीर्घायु की कामना पुलिस कर्मियों ने की। कामिनी के लिए यह भावुक पल था। कामिनी ने बताया की पुलिस अधिकारियों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर बहुत गर्व महसूस कर रही है। उसने कभी सोचा नहीं था कि अपना जन्मदिन इस अंदाज में मनाएगी। कामिनी ने इस दौरान बताया कि वह भी पुलिस विभाग में नौकरी करेगी। वहीं सहायल थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि मिशन शक्ति के रोजाना कार्यक्रम भव्य हो रहे है। एक दिन पहले उन्हें कामिनी के जन्मदिन की जानकारी मिली। इस पर वह स्कूल पहुंच गए।
विज्ञापन

--------------
राशन डीलर के चुनाव में आए 17 नामांकन पत्र

रुरुगंज। कुदरकोट के खाली पड़े उचित राशन विक्रेता पद के चुनाव से संबंधित 17 नामांकन पत्र गुरुवार को जमा किए गए। एरवाकटरा विकास खंड के खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार, एडीओ पंचायत विमल कुमार व एडीओ आइएसबी देव द्वितीय पांडेय के नेतृत्व में हुई इस प्रक्रिया के बाद अब कुदरकोट के पंचायत भवन में प्रक्रिया शुरू की गई है। इस मौके पर अत्यधिक समूहों की ओर से नामांकन दाखिल किए जाने के चलते सभी नामांकन पत्रों को एनआरएलएम जिला कार्यालय ककोर भेज दिया गया है। जहां सबसे बेहतर काम करने वाले स्वयं सहायता समूह को राशन डीलर के पद पर तैनात किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि एक से अधिक नामांकन दाखिल होने पर सबसे बेहतर कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह को राशन डीलर बनाये जाने का शासनादेश है। उसी आधार पर कुदरकोट में राशन डीलर का पद दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed