{"_id":"6140e5de8ebc3e5009002e69","slug":"police-caught-5-suspicious-auraiya-news-knp6522112143","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर लोकेशन से पुलिस ने पांच संदिग्धों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टावर लोकेशन से पुलिस ने पांच संदिग्धों को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव समरथपुर में रविवार रात सशस्त्र बदमाशों ने फौजी की पत्नी व तीन बेटियों को हमला कर मरणासन्न कर दिया था। इस मामले में पुलिस अभी आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। वहीं सर्विलांस की मदद से घटनास्थल के पास की लोकेशन लेकर पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस का कहना है जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
गांव समरथपुर में फौजी विजय कुमार के घर में घुसे बदमाशों ने उनकी पत्नी रोली व उसकी तीन पुत्रियों निशा, क्षमा व छवि को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया था। इस दौरान घर में सो रहा छह साल का पुत्र सुधीर पूरी तरह से सुरक्षित बच गया था। घटना की सूचना मिलते ही देर रात लगभग ढाई बजे पुलिस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसपी अपर्णा गौतम व सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ ने भी घटनास्थल का जायजा लिया था। फोरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल जुटाए गए। अहम बात यह है कि इस घटना को हुए 48 घंटे बीत चुके हैं। बावजूद इसके कोतवाली पुलिस अभी तक घटना को अंजाम देने वालों का सुराग नहीं लगा सकी है।
कई बिंदुओं पर हो रही जांच
महिला समेत तीन बेटियों के मरणासन्न किए जाने और पुत्र सुधीर को कोई खरोंच न लगना पुलिस की जांच को कई मोड़ दे गया है। इस घटना में पुलिस की सुई जहां परिवार की तरफ घूम रही है, तो वहीं सामाजिक मर्यादा की तरफ भी जांच का रुख देखा जा रहा है। यही नहीं किसी से रंजिश होना भी जांच के बिंदुओं में शामिल है।
विज्ञापन
फौजी की पत्नी व उसकी पुत्रियों को घायल करने वालों की तलाश में पुलिस टीमें प्रयासरत हैं। फिलहाल अभी कोई ठोस वजह नहीं मिल पाई है। पुलिस प्रयासरत है। जो भी आरोपी होगा वह जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में आ जाएगा। - अपर्णा गौतम, एसपी
घटना से पूर्व फौजियों में आक्रोश
औरैया। गांव समरथपुर निवासी फौजी के परिवार के साथ हुई घटना को लेकर पूर्व फौजियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने पुलिस को 16 सितंबर तक खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया है।
पूर्व फौजी अनिल चौबे ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेने के लिए सभी सेवानिवृत्त फौजियों से 17 सितंबर को काली माता मंदिर स्थित हॉल में एकत्र होने की अपील की है। कहा कि फौजी की पत्नी व तीन बेटियों को घायल किया जाना निंदनीय है। पुलिस अभी तक कुछ भी पता नहीं लगा सकी है। उन्होंने फौजी भाइयों से एकजुट होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है। कहा कि 16 सितंबर तक अपराधी नहीं पकड़े जाते हैं तो कड़ा फैसला लेना होगा। (संवाद)