फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police assured security by checking the bank in auraiya

औरैया: बैंक चेकिंग कर पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा

Thu, 12 Mar 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police assured security by checking the bank in auraiya
दिबियापुर थाना क्षेत्र में संचालित बैंकों की चेकिंग करते पुलिस कर्मचारी - फोटो : AURAIYA
औरैया। जनपद की पुलिस ने गुरुवार को अपने-अपने क्षेत्र की बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बैंकों के आसपास दिखने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर दोबारा नजर आने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस ने उपभोक्ताओं से बातचीत कर लेनदेन करते समय सतर्कता बरतने के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन

गुरुवार को बैंकों की सुरक्षा को लेकर चेकिंग अभियान को गति दी गई। इस दौरान सदर कोतवाली पुलिस ने लगभग 22 बैंकों में जाकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था परखी। साथ ही बैंक के अंदर मौजूद उपभोक्ताओं से लेनदेन करते समय सतर्कता बरतने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस ने जिले में संचालित 109 बैंकों में जाकर वहां लगे सुरक्षा उपकरणों, सायरन और सीसीटीवी कैमरों की जांच की। साथ ही एटीएम धारकों से अपना कार्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के हाथों में न देने के अपील की। कहा कि किसी को भी एटीएम पासवर्ड न बताएं और एटीएम मशीन पर रुपये निकालने के दौरान अनजान व्यक्ति के सामने पासवर्ड डालने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दिबियापुर में पुलिस अधीक्षक सुनीति के निर्देशानुसार गुरुवार को क्षेत्र के बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, अलार्म व गार्डों को चेक किया गया। बैंकों के आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई।

साथ ही शाखा प्रबंधकों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस ने बताया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर शक होने पर 112 नंबर व स्थानीय थाना प्रभारी के नंबर पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed