फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police arrested the wanted prize three months ago, sent to jail

पुलिस ने तीन माह पूर्व के वांछित इनामी को दबोचा, भेजा जेल

Sun, 18 Aug 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the wanted prize three months ago, sent to jail
Police arrested the wanted prize three months ago, sent to jail - फोटो : AURAIYA
औरैया। अजीतमल कोतवाली पुलिस ने लगभग तीन माह पहले चेकिंग के दौरान दो ट्रकाें से बरामद किए गए 33 गोवंशों के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले में पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अनंतराम क्षेत्र में पुलिस ने 28 मई 2019 को चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो ट्रकों में लादकर ले जाए जा रहे 33 गोवंशों में चार गाय व 29 सांड़ बरामद किए थे। इस प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एएसपी नेपाल सिंह ने कोतवाली सभागार में वार्ता में बताया कि इस प्रकरण में पुलिस व स्वॉट टीम पहले ही चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है। बताया कि पांचवें आरोपी को अजीतमल कोतवाली पुलिस के अलावा स्वॉट व सर्विलांस टीम ने चेकिंग के दौरान अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दलेलनगर कोठी कसबा जाना के पास से दस हजार के इनामी वांछित औरंगजेब उर्फ गोगा पुत्र इश्तियाक खान निवासी दलेलनगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पुलिस को तीन माह से तलाश थी। आरोपी से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कागजी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed