फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   poles for dancing on dj

डीजे पर नाचने को चले लाठी-डंडे, चार घायल

Sat, 15 Feb 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
poles for dancing on dj
औरैया के अछल्दा क्षेत्र के गांव दयाराम पुरवा में डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और लाठी-डंडे चले। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दयाराम पुरवा निवासी रामकिशन पुत्र होती लाल ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह छोटे भाई वीरचंद पुत्र हीरालाल निवासी दयाराम पुरवा अछल्दा के बड़े पुत्र के तिलक में गया था। वहां डीजे बज रहा था, तभी कुछ लड़कों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया। इसके बाद पुचन पुत्र बेचेलाल, राधाकृष्ण पुत्र लाखन ने अपने गांव ग्राम लोहिया इटावा में फोन कर वहां से कुछ लोगों को बुला लिया। दो बाइकों पर सवार होकर आए अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उनका पुत्र रविंद्र, राजेंद्र सिंह, दमाद राजकुमार पुत्र रामदास निवासी मिलकपुर थाना सौरिख व राजकुमार पुत्र बदले प्रसाद निवासी आलम शाहपुर थाना सौरिख घायल हो गए। घायलों में राजेंद्र की हालत नाजुक है। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया और मामले की एनसीआर दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed