{"_id":"68599ae16e3259ce090eb28b","slug":"players-were-honored-on-olympic-day-auraiya-news-c-211-1-aur1006-127766-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ओलंपिक डे पर खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ओलंपिक डे पर खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Mon, 23 Jun 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
सम्मानित किए गए खिलाड़ी व मौजूद शिक्षक।
- फोटो : सम्मानित किए गए खिलाड़ी व मौजूद शिक्षक।
अजीतमल। जनता इंटर कॉलेज में सोमवार को जिला ओलंपिक संघ की ओर से ओलंपिक डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों की जानकारी दी गई।
इस दौरान प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ी सम्मानित भी किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, जिला ओलंपिक संघ के चेयरमैन कृष्ण मोहन उपाध्याय और महासचिव जिला मनीष मिश्रा ने दीप जलाकर किया।
जिला महासचिव मनीष ने ओलंपिक आंदोलन के इतिहास, मूल्यों व महत्व पर प्रतिभागियों को जागरूक किया। ओलंपिक पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, नीरज चोपड़ा, मनु भाकर, पीबी सिंधु, मैरी कॉम के जीवन परिचय से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
व्यायाम शिक्षक होशियार सिंह राजपूत ने पेंटिंग व क्विज के साथ खेल प्रतियोगिताएं कराईं। इस दौरान 40 प्रतिभावान खिलाड़ियों को ट्रैक सूट व किट देकर सम्मानित किए गए।
वहीं, योगासन के राष्ट्रीय कोच व जज अंकित राजपूत योगी का भी सम्मान किया गया। अध्यक्षता शिवप्रकाश दुबे ने की। महेश चंद्र पाल, राहुल चौहान, सुधीर दुबे, यशेंद्र, सुजीत त्रिपाठी, नीरज राजपूत आदि मौजूद रहे।