{"_id":"6462767fde442cc5790bcdf4","slug":"players-showed-stamina-won-nine-medals-including-one-gold-auraiya-news-c-12-1-235471-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, एक गोल्ड समेत नौ मेडल जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, एक गोल्ड समेत नौ मेडल जीते
Mon, 15 May 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 15 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
औरैया। तमिलनाडु के तिरचुरापल्ली में आयोजित हुई राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग व बेंच प्रेस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण समेत नौ पदक हासिल किए। प्रतियोगिता के सब जूनियर पुरुष वर्ग में प्रदेश की टीम चैंपियन रही। वहीं, सब-जूनियर महिला वर्ग में प्रदेश की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
पॉवर लिफ्टिंग संघ की ओर से तमिलनाडु के तिरचुरापल्ली में 11 मई से शुरू हुई राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग व बेंच प्रेस प्रतियोगिता रविवार देर रात समाप्त हुईं। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी अनमोल पांडेय, मृदुल चतुर्वेदी, देवांशी शुक्ला, देवाशीष नायक, ईशान शुक्ला, निर्मल, अंकित कुमार, नेहा कश्यप, पारुल सिंह, उत्कर्ष शुक्ला, श्रुति पांडेय, पुष्पेंद्र पांडेय ने प्रदेशीय टीम की ओर प्रतिभाग किया।
रविवार रात को हुए प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में सब जूनियर कैटेगरी पॉवर लिफ्टिंग 120 किलो भार वर्ग में देवाशीष नायक ने कुल 502 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया, वहीं जूनियर बेंच प्रेस में 130 किलो वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। पॉवर लिफ्टिंग 120 से अधिक भार वर्ग की जूनियर व सीनियर दोनों कैटेगरी में ईशान शुक्ला ने 542.5 किलो वजन उठाकर रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन
वहीं, बेंच प्रेस में 132.5 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया, निर्मल कुमार ने पॉवर लिफ्टिंग के 83 किलो भार वर्ग में 495 किलो वजन उठाकर रजत, नेहा कश्यप ने 52 किलो भार वर्ग में कुल 252.5 किलो वजन उठाकर रजत व 59 किलो भार वर्ग में 402.5 किलो वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, 63 किलो भार वर्ग बेंच प्रेस प्रतियोगिता में पारुल सिंह ने 60 किलो वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया। खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय कोच शिवम शुक्ला को दिया है। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन करने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार, समाज सेवी आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट, मनोज गुप्ता, अमन गुप्ता, रिंकू पोरवाल, नीरज चौधरी आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं है।