{"_id":"66b278125e041647c8000804","slug":"players-of-two-regional-teams-were-selected-in-jawahar-navodaya-vidyalaya-auraiya-news-c-211-1-aur1002-115217-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जवाहर नवोदय विद्यालय में क्षेत्रीय दो टीमों के खिलाड़ियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जवाहर नवोदय विद्यालय में क्षेत्रीय दो टीमों के खिलाड़ियों का हुआ चयन
विज्ञापन
औरैया। जवाहर नवोदय विद्यालय तैयापुर में संकुल स्तरीय दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीम के लिए बालक व बालिकाओं का चयन किया।
मंगलवार को वालीबॉल टीम चयन के लिए खेले गए मैच में जवाहर नवोदय विद्यालय औरैया से चार बालक व पांच बालिकाएं, जवाहर नवोदय विद्यालय इटावा से चार बालक व छह बालिकाएं, जवाहर नवोदय विद्यालय फिरोजाबाद से पांच बालक एवं चार बालिकाएं चयनित की गईं। इसी तरह से जवाहर नवोदय विद्यालय हाथरस से दो बालक एवं चार बालिकाएं, जवाहर नवोदय विद्यालय मथुरा से सात बालक, जवाहर नवोदय विद्यालय आगरा से दो बालकों का क्षेत्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम में चयन किया।
विद्यालय प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय बॉलीवाल प्रतियोगिता का नौ और 10 अगस्त को जवाहर नवोदय विद्यालय बाराबंकी में बालिकाओं के लिए तथा जवाहर नवोदय विद्यालय देवरिया में बालकों के लिए आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका धीरेंद्र सिंह (राष्ट्रीय कोच उत्तर प्रदेश वालीबॉल एशोसिएशन) और विजय शंकर सिंह (राष्ट्रीय कोच उत्तर प्रदेश वालबाॅल एशोसिएशन) ने निभाई। क्षेत्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए टीमें आठ अगस्त की सुबह रवाना होंगी।