{"_id":"120b3c7e9918f2dbb2473eb21591a85b","slug":"place-religious-program-on-chaitra-navratri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र पर जगह जगह धार्मिक कार्यक्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र पर जगह जगह धार्मिक कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना के साथ ही जगह-जगह नवरात्र कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
विज्ञापन
कस्बा स्थित शीतला माता मंदिर में भागवत कथा से पूर्व भव्य झंाकी के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर प्रांगण से पंडित देवेश कुमार ने मंत्रोच्चार के साथ की। कलश यात्रा में महिलाएं अपने सिर पर रंग बिरंगे कलश लेकर मंगल गीत गाती चल रही थीं।
वहीं भक्तगणाें ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी और शीतला माता मंदिर पर समाप्त हुई। आयोजकों ने बताया कि भागवत कथा का रसपान वृंदावन से पधारे पंड़ित ललित त्रिवेदी द्वारा कराया जाएगा। वहीं रामकथा संजय पांडेय सुनाएंगे।
विज्ञापन