फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pipeline not laid, 21 thousand population is not getting water

Auraiya News: पाइप लाइन नहीं बिछी, 21 हजार आबादी को नहीं मिल रहा पानी

Fri, 19 Apr 2024 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pipeline not laid, 21 thousand population is not getting water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया / बिधूना। जिले के ककोर मुख्यालय से सुदूर उत्तर पश्चिम में एरवाकटरा ब्लाॅक की कुदरकोट व रठगांव पंचायत की आबादी में जल जीवन मिशन के तहत पानी पहुंचाने का सपना साकार होता नजर नहीं आ रहा है। ग्राम पंचायत के मजरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन ही नहीं बिछी है। इससे लगभग 21 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।



एरवाकटरा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत कुदरकोट में वर्ष 2015 में टंकी निर्माण के साथ पाइप लाइन बिछी। वहीं रठगांव में वर्ष 2007-08 में यह कवायद हुई। लाखों की लागत से तैयार यह व्यवस्था चंद घरों तक सीमित है। कुदरकोट गांव में 10 हजार की आबादी है यहां दो मजरों व गांव के कुछ हिस्सों में पाइप लाइन अभी तक नहीं बिछाई जा सकी है।
विज्ञापन


वहीं रठगांव में 11 हजार की आबादी है। 17 मजरों में साहसपुर, बोझा, पिपरी, बदनपुर, बमुराह, शामपुर, नगला निरंजन, नगला मुंशी, नगला दहेले, बखौटिया, नगला गुसाई, नगला पियरा, भारत अड्डा, गोड़ा, आदि गांव शामिल हैं। रठगांव में ही कुछ हिस्सों में पानी नहीं पहुंच रहा है जबकि अन्य मजरों में पाइप लाइन ही नहीं बिछी है। रठगांव प्रधान खुशी कुमारी का कहना है कि अधूरी पड़ी पाइप लाइन को जल्द पूरा कराने का प्रयास लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के ऊपरी हिस्सों में पानी नहीं पहुंच रहा है। मजरों में पाइप लाइन नहीं डाली गई है। इसे लेकर जल निगम से संपर्क किया जा रहा है। वहीं कुदरकोट प्रधान संजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 में कुदरकोट में टंकी जल निगम ने बनवाई। गांव के कुछ हिस्सों लाइन हीं नहीं बिछी है। इसके लिए जल निगम को कई बार पत्राचार किया गया।

-----------------

घराें तक नहीं होती जलापूर्ति

फोटो-18एयूआरपी 09- दिनेश कश्यप। संवाद

‘कुदरकोट में जब टंकी बनी थी तो शुद्ध जल को लेकर ग्रामीणों में खुशी छाई थी, लेकिन टंकी निर्माण के बाद गांव के कई हिस्सों में पाइप लाइन ही नहीं बिछाई गई। ऐसे में कई घरों में जलापूर्ति नहीं हो रही। मजरों में तो दूर की बात है।’-दिनेश कश्यप, निवासी कुदरकोट

----



नहीं बिछी पाइपलाइन, मजरों में पानी नहीं

फोटो-18एयूआरपी 10- दुष्यंत गुप्ता। संवाद

‘रठगांव के 17 मजरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। पाइपलाइन ही नहीं बिछी है। कई बार इसे लेकर जल निगम व प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव में हैंडपंप भी खराब पड़े हैं।’-दुष्यंत गुप्ता, रठगांव


---------------------



वर्जन



ओवरहेड टैंक निर्माण के साथ ही ग्राम पंचायत में हर घर तक पाइप लाइन बिछाई जानी चाहिए थी, कई घरों तक लाइन न बिछी होना यह गलत है। चुनाव बाद इसे लेकर पाइप लाइन बिछाने के काम को और बढ़ाया जाएगा।



-पवन कुमार, जेई जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed