फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pickup overturned on expressway due to driver dozing off

Auraiya News: ड्राइवर को झपकी आने से एक्सप्रेसवे पर पलटी पिकअप

Mon, 21 Oct 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pickup overturned on expressway due to driver dozing off
एरवाकटरा। गुजरात से लखनऊ जा रही प्लाई बोर्ड लदी पिकअप अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे के पीछे पिकअप चालक को झपकी आने की बात सामने आई है। जानकारी होते ही पहुंची पुलिस व यूपीडा सुरक्षा कर्मियों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


हादसा सोमवार की सुबह उमरैन के करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। हादसे का शिकार हुई पिकअप के ड्राइवर ने खुद को राजस्थान के जनपद भीलवाड़ा थाना संभलगण के गांव ईरानी निवासी रामप्रसाद बताया। उसके मुताबिक वह गुजरात से प्लाईबोर्ड लादकर लखनऊ जा रहा था। जैसे ही वह गांव उमरैन एक्सप्रेसवे पुल के पास पहुंचा तभी झपकी आने के कारण पिकअप डिवाइडर से जा टकराई और अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर पहुंचे उमरैन चौकी प्रभारी हरकेश कुमार वैश्य ने बताया कि एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों ने क्रेन की मदद से पिकअप को सीधा कराया गया। चालक के स्वस्थ होने के चलते उसे लखनऊ रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed