फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   pickup hit overload Auto, 15 passengers injured

Auraiya News: पिकअप से टकराया ओवरलोड ऑटो, 15 सवारियां हुई घायल

Thu, 04 May 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 04 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
pickup hit overload

Auto, 15 passengers injured
औरैया। हाईवे पर मंगलवार रात सवारियों से ओवरलोड ऑटो सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप से टकरा गया। इससे ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें सवार 15 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीन लोगों को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया। वहीं, टक्कर के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


सैनिक काॅलोनी निवासी पंकज के बड़े भाई की मंगलवार को शादी थी। शादी समारोह का कार्यक्रम हाईवे स्थित लक्ष्मी गार्डन गेस्ट हाउस में था। इसमें गांव भदौरा निवासी पंंकज के रिश्तेदार भी पहुंचे थे। जयमाल आदि कार्यक्रम के बाद भदौरा निवासी संजू (15) पुत्र सुरेश, हिमांशु (35) पुत्र मुकेश, बबलू पुत्र रामनाथ, मुकेश पुत्र रामआसरे, लालू (14), देव कुमार (25), यश (15), गुड्डी (14), तुलसी राम (58), सोनम (15), अरविंद (25), हिमांशु मिश्रा (19) समेत 15 लोग रिश्तेदार के ऑटो से वापस गांव जाने के लिए रात लगभग साढ़े 11 बजे गेस्ट हाउस से निकले थे।
विज्ञापन

इस दौरान चालक ऑटो को गलत साइड से लेकर चल दिया। जैसे ही ऑटो गल्ला मंडी के सामने पहुंचा तभी इटावा की ओर जा रहे तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो सड़क किनारे पलट गया और ऑटो सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगोंं में चीख-पुकार मच गई। कोतवाली क्षेत्र से महज कुछ ही दूरी पर हुई घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ पहुंचे और सभी को अपनी गाड़ी से 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी सीओ सिटी प्रदीप कुमार भी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल राहुल, अरविंद और हिमांशु को सैफई रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि ऑटो गलत दिशा की तरफ से जा रहा था। पिकअप की टक्कर से ऑटो पलटा है। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार है। मामले की जांच व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed