{"_id":"647645331f82c10a1e05d934","slug":"physical-exploitation-of-a-woman-on-the-pretext-of-marriage-report-on-four-auraiya-news-c-12-1-260962-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Crime: शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण, पीड़िता की तहरीर पर चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Crime: शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण, पीड़िता की तहरीर पर चार पर रिपोर्ट
Wed, 31 May 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 31 May 2023 12:19 AM IST
सार
जीतमल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मुख्य आरोपी जॉनी, तुलसी देवी, रुवेंद्र सिंह व सुमन के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। जांच के बाद हकीकत पता लगेगी।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाकर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके पति का सात वर्ष पूर्व देहांत हो गया था।
विज्ञापन
तबसे वह अपने एक बच्चे के साथ गांव में रह रही है। इसी बीच जॉनी नामक युवक से उसकी नजदीकी हो गई। इससे वह शादी का झांसा देकर पांच वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। कई बार शादी की बात कहने पर कोई न कोई बहाना बनाता रहा। 23 मई को जब वह शादी करने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन
इस पर आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर बेरहमी से मारपीट की। अजीतमल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मुख्य आरोपी जॉनी, तुलसी देवी, रुवेंद्र सिंह व सुमन के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। जांच के बाद हकीकत पता लगेगी।
विज्ञापन