{"_id":"69c57eae86ab8eabb70ac755","slug":"phoolan-devis-sister-rukmini-became-the-state-president-of-the-samajwadi-partys-mahila-sabha-auraiya-news-c-211-1-aur1008-141978-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फूलन देवी की बहन रुक्मिणी बनीं सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फूलन देवी की बहन रुक्मिणी बनीं सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
फोटो-39-रुक्मिणी का स्वागत करते सपा जिलाध्यक्ष व अन्य सपाई।संवाद
दिबियापुर। पूर्व सांसद फूलन देवी की बड़ी बहन रुक्मिणी देवी निषाद को समाजवादी पार्टी ने महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। दिबियापुर के गांव बूढ़ादान में उनकी ससुराल है। दिबियापुर आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
रुक्मिणी देवी निषाद जालौन जनपद के ग्राम शेखपुर गुड्डा (पुरवा) की निवासी हैं। उनकी ससुराल बूढ़ादान में है। उनकी पहचान चर्चित दस्यु सुंदरी और बाद में सांसद रहीं फूलन देवी की बड़ी बहन के रूप में रही है जिससे उन्हें जातीय और सामाजिक दोनों स्तरों पर जनाधार बनाने में मदद मिली। उनके परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां हैं। वह बूढ़ादान व ग्वालियर में बेटे के पास दोनों जगह आती-जाती रहती हैं। रुक्मिणी सपा के लिए चुनावों में काम करती रही हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के लिए वह काम कर चुकी हैं। अब उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
रुक्मिणी देवी निषाद के पदभार ग्रहण करने पर बृहस्पतिवार को उनके निज निवास बूढ़ादान की मड़ैया में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सपा के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ उनके आवास पहुंचकर स्वागत किया। यहां पर अनवर यादव, राजनारायण, राजकुमार गौतम, श्याम बाबू, योगेश विरासिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।