फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Phaphund's Kothipur will now become a model panchayat

फफूंद की कोठीपुर अब बनेगी मॉडल पंचायत

Fri, 29 Apr 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Phaphund's Kothipur will now become a model panchayat
लखनऊ में प्रशिक्षण के दौरान अन्य प्रधानों के साथ मंच में मौजूद प्रधान अमरेश पांडेय। संवाद - फोटो : AURAIYA
फफूंद(औरैया)। ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत कोठीपुर का गांव कोठीपुर मॉडल पंचायत के तौर पर विकसित किया जाएगा। कोठीपुर गांव को मॉडल गांव बनाने के लिए ग्राम प्रधान अमरेश कुमार पांडेय को दीन दयाल उपाध्याय ग्राम विकास संस्थान लखनऊ द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ से शुक्रवार को प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे ग्राम पंचायत कोठीपुर के प्रधान अमरेश कुमार पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायत कोठीपुर में ग्राम विकास का एजेंडा स्थापित कर विलेज मेनिफेस्टो को गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। ग्राम पंचायत कोठीपुर को 2007 में निर्मल ग्राम पुरस्कार के तहत तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।
विज्ञापन

2010-11 में पंचायत सशक्तिकरण योजना व 2021-22 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम सशक्तीकरण योजना के तहत पुरस्कृत किया गया। बताया की मॉडल पंचायत बनाने की दिशा में वह गांव में चेंजमेकर बनाकर गांव को कृषि उद्योग व्यापार के लिए सशक्त करेंगे, जिससे ग्रामवासी हर प्रकार से मजबूत होंगे। सभी के पास अपना रोजगार होगा और गांव से लोगों का पलायन नहीं होगा, सभी लोग खुशहाल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मॉडल में गांव के 25 मुख्य मुद्दे
सफाई, पढ़ाई, दवाई, कमाई, बिजली-पानी, रोजगार, विपणन संवाद, तंत्र जैविक उत्पाद, आत्मनिर्भर गांव, विवाद रहित गांव-गांव का नियम, गांव का बायोडाटा प्रोफ ाइल सूचना एवं संचार तकनीकी का प्रयोग किसान उत्पादन, संगठन प्रवासी ग्रामवासी, कुपोषण रहित गांव, वृक्षारोपण, खेल, कला, संस्कृति विकास, महिला विकास, प्रतिभा चयन और विकास ग्राम समस्या व समाधान भारत सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यक्रमों को प्रमुखता से गांव में लागू करना मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed