फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People will teach a lesson to BJP in civic elections

Auraiya News: निकाय चुनाव में जनता भाजपा को सिखाएगी सबक

Sun, 25 Dec 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
People will teach a lesson to BJP in civic elections
अछल्दा। जनता मंहगाई, बेेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी है। निकाय चुनाव में भाजपा की कथनी और करनी सामने आएगी। उनकी नीतियों से ऊब चुकी जनता सबक सिखाने को तैयार है। ये बातें सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा विधायक प्रदीप यादव ने कही।
विज्ञापन

अछल्दा के नहर कोठी पर शनिवार को सपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सपा मुखिया मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्प आर्पित कर सपाइयों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेता जी आदर्श मानते हुए सपाइयों ने निकाय चुनाव में एकजुट होने की अपील की। सपा विधायक प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की नीतियां लोगों तक पहुंचाई जाएं। निकाय चुनाव की जल्द ही घोषणा होने वाली है। निकाय चुनाव में सपा का दबदबा रहा है। हाल ही में मैनपुरी उप चुनाव में भाजपा का असली चेहरा सामने आया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही चुनाव तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। जिसमें कहा गया कि पार्टी जल्द निकाय प्रत्याशी घोषित करेगी। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश यादव, लालजी यादव, प्रशांत यादव, अजित गुप्ता, अंशु नेता, मनोज यादव, पवन गुप्ता, वीरेन्द्र महेश्वरी, ओपी यादव, गौरव यादव, फिरोज खान, रजनीश प्रताप सिंह, प्रशांत यादव, रामजी गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed