फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People troubled by the problem of low voltage surrounded XEN

लो वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों ने एक्सईएन का किया घेराव

Thu, 21 Jul 2022 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
People troubled by the problem of low voltage surrounded XEN
फोटो20एयूआरपी 35- एक्सईएन का घेराव किए बैठे आवास विकास परिषद कालोनी के वाशिंदे। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। आवास विकास परिषद कॉलोनी में लंबे समय से व्याप्त लो वोल्टेज और बिजली की अघोषित कटौती से परेशान लोगों ने बुधवार को एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर उनका घेराव किया। लोगों ने समस्याओं को दूर कराने के लिए एक्सईएन को ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही कार्यालय के बाहर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से परेशान आवास विकास जन कल्याण समिति के साथ आवास विकास परिषद कॉलोनी के लगभग 50 लोग एक्सईएन कार्यालय पहुंचे और एक्सईएन लेखराज सिंह का घेराव किया। समिति के महामंत्री अनुराग अग्रवाल और पूर्व महामंत्री दिनेश मिश्रा ने एक्सईएन को बताया कि कॉलोनी में लगभग दो माह से वोल्टेज कम ज्यादा होने से लोगों के उपकरण फुंक रहे हैं।
विज्ञापन

दिन में कई बार शटडाउन होने से भी लोग परेशान हैं। आवास विकास परिषद से सटी कांशीराम कालोनी के लोग आवास विकास परिषद की लाइन में कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं। इससे आए दिन फाल्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लो वोल्टेज के कारण पंखा, एसी, कूलर आदि काम नहीं कर रहे हैं। लोगों ने एक्सईएन से अतिशीघ्र समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की। इससे पूर्व कालोनी के लोगों ने एक्सईएन कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। ज्ञापन देने वालों में लल्ला सिंह शाक्य, विशाल पोरवाल, राम प्रताप सिंह सेंगर, सुखवीर सविता, अवध शुक्ल, अंजनी कटियार, विक्रम पोरवाल, पुष्पक अग्निहोत्री, देवमुनि पोरवाल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed