{"_id":"69dd413648a83c4d2f0164e3","slug":"people-reached-prayagraj-to-file-a-petition-in-the-high-court-auraiya-news-c-211-1-aur1008-142994-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हाईकोर्ट में याचिका दायर करने प्रयागराज पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हाईकोर्ट में याचिका दायर करने प्रयागराज पहुंचे लोग
Tue, 14 Apr 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। नहर बाजार में सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने सोमवार को पैदल भ्रमण कर कब्जाधारकों को 15 अप्रैल तक हटाने की हिदायत दी। उधर, कुछ लोग अभियान रुकवाने को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने को प्रयागराज रवाना हो गए हैं।
विभाग द्वारा फफूंद चौराहे पर अस्थायी बैरिकेडिंग का सामान भी पहुंचा दिया गया है। वहीं, कई लोग दुकान व मकान टूटने से बचाने के लिए फिर प्रयागराज हाईकोर्ट में जनहित याचिका डालने की कोशिश के लिए डेरा डाले है। मंगलवार को छुट्टी होने पर सोमवार और बुधवार को यदि राहत न मिल पाई तो 16 अप्रैल से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलने के पूरे आसार और पूरी तैयारी है।
दरअसल, सिंचाई विभाग की भूमि पर वर्षों से काबिज 48 लोगों को सप्ताह भर में अपने मकान व दुकान हटाने की मुनादी कराई जा रही है। सोमवार को पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मकान खाली करवाने के लिए घूम-घूम कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। अभियान के तहत सिंचाई विभाग कार्यालय में सभी की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। (संवाद)