{"_id":"5b60b24b4f1c1ba23e8b4782","slug":"people-furious-over-police-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर भड़के लोग, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर भड़के लोग, लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
जाम लगाए लोगों को समझाते थानाध्यक्ष शशांक राजपूत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा थाना क्षेत्र के नगरिया रोड पर वाहन की टक्कर से हुई युवक मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस के खिलाफ गुस्सा भड़क गया। मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उधर से गुजर रही टक्कर मारने वाली कार को रोक लिया लेकिन सूचना के बाद भी थाना पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित लोगों ने अछल्दा-अटसू मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर लगभग एक घंटे बाद पहुंचे थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
अछल्दा क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी महेश चंद्र (56) पुत्र रामऔतार को गत 27 जुलाई को दोपहर 12 बजे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। महेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया था। जहां से डाक्टरों ने चिंताजनक हालत मे ंउसे सैफई रेफर कर दिया था। सैफई में भर्ती कराने के बाद युवक का इलाज किया जा रहा था। तभी उसने दम तोड़ दिया था। उधर मामला थानाध्यक्ष अछल्दा शशांक राजपूत के संज्ञान में लाने के बाद उनकी ओर से कोई ठोस कदम न उठाए जाने से ग्रामीणों व परिजनों में खासा आक्रोश दिखाई दिया।
परिजनों ने मंगलवार को दोपहर 2 बजे उधर से गुजर रही एक कार को पहचानते हुए उसे रोक लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने वहां उपद्रव शुरू कर दिया। स्राथ ही अछल्दा-अटसू मार्ग पर जाम लगा दिया। अचानक लोगों के हमलावर होता देख कार में मौजूद बीटीसी की छात्रा ने फोन से यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। मजे की बात तो यह है कि जाम लगने की सूचना देने के लिए कई लोगों के द्वारा थानाध्यक्ष के सीयूजी नंबर पर फोन किए गए लेकिन उन्होंने किसी का भी फोन उठाने की जहमत तक नहीं ली।
विज्ञापन
बाद में सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस कर्मियों ने थानाध्यक्ष को जाम की सूचना दी। लगभग एक घंटे बाद पहुंचे थानाध्यक्ष शशांक राजपूत ने जाम लगाए आक्रोशित लोगों कोे समझाते हुए उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर आक्रोशित लोगों ने जाम खोला। जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।