फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   people freeze with strong wind and rain

तेज हवा और बारिश से कंपकंपाए लोग

Tue, 19 Jan 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 19 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
people freeze with strong wind and rain
हवा के रुख परिवर्तन ने जिले को कड़ाके की सर्दी की जद में लाना शुरू कर दिया है। बारिश से भीगा मंगलवार जिले के लोगों को ठंडी का एहसास करा गया। चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश संग चली हवाओं ने रोडवेज बसों की पहियों के साथ शहर की लाइफ लाइन ही थमी नजर आई। सुबह से आसमान से बारिश संग तेज हवाएं लोगों को कंपकपी का एहसास करा दिया।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री तापमान के बीच बरसते पानी को देख घरों में लोग देर तक रजाई में दुबके रहने को मजबूर हो गए। वहीं बारिश के चलते शहर की सड़कों से लेकर हाइवे पर भी वाहनों को परिचालन तक बुरी तरह प्रभावित हो गया। रोडवेज अड्डे से इक्का-दुक्का बस निकलने से मजबूरीवश यात्रा करने वाले सवारियों को बसों का देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


आज हुई बारिश ने कड़ाके की ठंड की शुरुआत होने का संकेत दे दिया है। बारिश भरी ठंड से लोगों की कार्यशैली भी जाम होती हुई नजर आई। वहीं शहर के बाजारों की रौनक भी बारिश से पूरी तरह धुली हुईं नजर आई। मजबूरी वश सड़कों पर छतरी लेकर  निकले लोग पूरे इंतजाम के बाद भी सिकुड़ते दिखाई दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश और ठंड से सड़कें पूरे दिन तरह सूनी-सूनी रहीं, वहीं रोडवेज बस अड्डा, जिला अस्पताल और शहर के चौराहों की रौनक भी बारिश में धुली हुई दिखाई दी। इसे सर्दी की शवाब ही कहेंगे कि शाम 7.30 बजते ही शहर की 90 फीसदी से अधिक आबादी को घरों में कैद होने से मजबूर हो गए।

25 तक कड़ाके की ठंड को रहें तैयार
अभी तो शुरुआत है मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ों पर गिरी बर्फबारी और शीतलहर के चलते गलन भरी सर्दी आगामी 25 जनवरी तक पड़ने का अनुमान लगाया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश राय बताते हैं कि इस बीच दक्षिण-पूर्वी, पश्चिमी, उत्तर पश्चिमी, उत्तर-दक्षिणी हवाएं 25 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का एहसास कराती रहेंगी।


सबसे ठंडा दिन होगा शुक्रवार
सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश राय ने साल 2015-16 की सर्दी में शुक्रवार को सबसे ठंडा दिन रहने की आशंका जताई है। उनके अनुसार 20 जनवरी को जिले का न्यूनतम तापमान 11 व अधिकतम 19 डिग्री, 21 जनवरी को न्यूनतम छह व अधिकतम19 तथा 22 जनवरी शुक्रवार को न्यूनतम दो और अधिकतम 19 डिग्री तापमान रहने की संभावना जताई है। डा. राय ने बताया कि 23 जनवरी को जिले का न्यूनतम तापमान दो अधिकतम 20, 24 जनवरी को न्यूनतम तीन तो अधिकतम 21 तथा 25 जनवरी को न्यूनतम तीन व अधिकतम 21 डिग्री तापमान जिले के लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास कराएगा।

तापमान -
अधिकतम - 19.6 डिग्री
न्यूनतम    - 7.2 डिग्री
ठंडी हवा   - 4 किमी/घंटा
आद्रता     - 93 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed