फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Patients suffering from viral fever, cough and cold flocked to the health fair.

Auraiya News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार, खांसी जुकाम के उमड़े मरीज

Sun, 26 Oct 2025 10:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 26 Oct 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from viral fever, cough and cold flocked to the health fair.
औरैया। जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित हुए आरोग्य मेले में मरीजों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। इसमें वायरल बुखार, खांसी जुकाम के मरीज शामिल रहे। साथ ही साथ दमा रोगी भी रहे। जिन्हें नेबुलाइज से दवा दी गई। साथ ही साथ वायरल बुखार के रोगियों की खून की जांच के बाद दवाएं बांटी गईं।
विज्ञापन




कलक्ट्रेट से सटी ककोर पीएचसी में एलटी दिव्या ने मरीज की जांच की। वहीं, डॉ. अरुण कुमार ने जांच के साथ ही मरीजों को परामर्श दिया। ज्यादातर मरीज बुखार जुकाम खांसी के रहे। कुल 42 मरीजों को दवा बांटी गईं। फार्मासिस्ट छुट्टी पर रहने पर डॉक्टर ने ही दवाएं दी। सीएचसी बेला में डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में 35 मरीज पहुंचे। इनमें से छह मरीजों की ब्लड जांच कराई गई। असजना में 46 मरीज पहुंचें। इनमें 12 मरीजों की डॉ. शुभम मिश्रा, फार्मासिस्ट रामअवतार व लैब टेक्नीशियन विवेक कुमार ने जांच की।
विज्ञापन


इनमें आठ मरीजों की शुगर और चार की मलेरिया जांच हुई। सभी जांच का परिणाम सामान्य रहा। बिधूना सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि सभी पीएचसी केंद्रों पर आरोग्य मेला नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र पर लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी लगाई गई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------------------

आरोग्य मेला से गायब रहने वाले एलटी का स्थानांतरण



फोटो-26एयूआरपी19- आरोग्य मेले का दृश्य। संवाद

अयाना। बीहड़ पट्टी की पीएचसी सेंगनपुर में रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में अधिकांश एलटी बुद्ध सिंह नदारद रहते थे। इससे मरीजों को जांचों की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इस मुद्दे को अमर उजाला की ओर से प्रमुखता से उठाया गया। इसपर सीएमओ ने अनुपस्थित रहने वाले एलटी का दूसरी पीएचसी में स्थानांतरण किया है।




पीएचसी सेंगनपुर में रविवार के दिन लगने वाले मुख्यमंत्री जय आरोग्य मेला में मरीजों को जांचों की सुविधा देने के लिए एलटी बुद्ध सिंह की ड्यूटी लगाई जाती थी। मगर एलटी कभी कभार मेला में पहुंचते थे। जांच न हो पाने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पिछले रविवार को अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया।

इसपर संज्ञान लेकर सीएमओ ने एलटी बुद्ध सिंह का पीएचसी सहाब्दा स्थानांतरण कर दिया है जबकि उनके स्थान पर एलटी अश्वनी कुमार को पीएचसी सेंगनपुर भेजा गया है। रविवार को लगे मेला में डॉ. संजू, फार्मासिस्ट आदर्श कटियार, एलटी अश्वनी, वार्ड ब्वॉय दिनेश, सरस्वती मरीजों का उपचार करते मिले। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि एलटी के लापरवाही करने की जानकारी सीएमओ को दी गई थी। सीएमओ ने एलटी का स्थानांतरण करवाया है। मेला में 20 लोगों को जांचों की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed