{"_id":"62016560435e1f390952d70c","slug":"patients-seen-in-mobile-and-torch-light-auraiya-news-knp679407186","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 शैया अस्पताल में अंधेरे चल रही ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 शैया अस्पताल में अंधेरे चल रही ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। 50 शैया अस्पताल में सोमवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इसी बीच अस्पताल की बिजली गुल हो गई। करीब 50 मिनट बाद जब जेनरेटर चालू हुआ तो लाइट आई। इस बीच डॉक्टरों व मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार का दिन होने के कारण 50 शैया अस्पताल में करीब 500 मरीजों की ओपीडी हुई। सर्दी, जुकाम, खांसी, चर्म रोग, हड्डी व दंत रोग से जुड़े मरीज ज्यादा थे। डॉक्टर मरीजों को देख रहे थे, तभी दोपहर करीब एक बजे से लाइट चली गई। अस्पताल कर्मी ने जनरेटर भी चालू नहीं किया। दोपहर करीब 1:50 पर अस्पताल कर्मियों ने जनरेटर चलाया तब लाइट आई।
इस दौरान डॉक्टरों ने टार्च व मोबाइल की रोशनी के सहारे मरीजों को देखा और पर्चे लिखे। सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने बताया कि वह सरकारी काम से बाहर हैं। अगर लाइट गई थी तो कर्मचारियों को जनरेटर चलाना चाहिए था। इस संबंध में कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी।