फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   pati ki hatya me patni ki sajish

पति की हत्या में पत्नी की साजिश, भेजा जेल

Sat, 18 Jul 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
pati ki hatya me patni ki sajish
अजीतमल (औरैया)। पांच दिन पहले सेंगुर नदी में लाश मिलने के मामले में युवक की मां ने बहू समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव सैदपुर की निवासी राजाबेटी पत्नी महाराज सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि इकलौते बेटे शिवराज सिंह उर्फ रविंद्र की शादी सोनी देवी से 12 साल पहले हुई थी। उसका चाल-चलन ठीक नहीं है। पुत्र रविंद्र विरोध करता था। 13 जुलाई को गांव का रघुवीर लकड़ी काटने के लिए रविंद्र को साथ ले गया था। 14 जुलाई को पड़ोसी गांव के समीप सेंगुर नदी में रविन्द्र का शव मिला था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अवनीश पुत्र बाबूराम, सर्वेश पुत्र रघुवीर सिंह, रघुवीर सिंह पुत्र चिरौंजी लाल, मृतक रविंद्र की पत्नी सोनी देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट में कारण न निकलने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। इस मामले में तीन लोगों सोनी, सर्वेश, अवनीश को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed