{"_id":"68fe558b54dd5da61802b2c7","slug":"passengers-were-treated-rudely-for-not-paying-the-exorbitant-fare-auraiya-news-c-211-1-aur1008-133517-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मनमाना किराया न देने पर यात्री से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मनमाना किराया न देने पर यात्री से अभद्रता
Sun, 26 Oct 2025 10:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो-26एयूआरपी14- ऑटो में पीछे बैठे यात्री। संवाद
बिधूना। कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में डग्गामार वाहनों के चालक के मनमाना किराया वसूले जाने से यात्रियों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार दोपहर समधन से बिधूना पहुंचे रसूलाबाद के यात्री के साथ ऑटो चालक ने ज्यादा किराया न देने पर अभद्रता की।
रसूलाबाद के गांव ऊंचा निवासी जियालाल ने बताया कि उसने ऑटो से उतरने के बाद तीन सवारियों का 30 रुपया किराया दिया जो बस के तय किराए के अनुसार था लेकिन ऑटो चालक ने 60 रुपये की मांग की। इसको लेकर ऑटो चालक विवाद व नोकझोंक करता रहा। बताया कि एक सप्ताह से इसी मार्ग से यात्रा कर रहा हूं। हर बार 10 रुपये किराया दिया है। अब ऑटो चालक ने 20 रुपये की मांग की और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि डग्गामार वाहनों के चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। यातायात प्रभारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि एआरटीओ की ओर से रूट का किराया निर्धारित कर दिया जाए तो विवाद बंद हो जाएगा। इसके लिए मीटिंग में एआरटीओ कार्यालय के संबंधित अधिकारियों से कहा जाएगा। (संवाद)