{"_id":"64b97eeb035f4a64140f8964","slug":"passengers-saved-the-young-man-accused-of-rape-who-jumped-into-yamuna-auraiya-news-c-211-1-aur1002-791-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: यमुना में कूदने पहुंचे दुष्कर्म के आरोपी युवक को राहगीरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: यमुना में कूदने पहुंचे दुष्कर्म के आरोपी युवक को राहगीरों ने बचाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। अजीतमल निवासी एक युवक बुधवार शाम यमुना नदी पुल से छलांग लगाने जा पहुंचा। पुल से गुजर रहे राहगीरों ने उसे पकड़ कर पुलिस को बुलाया। पूछताछ में पता चला कि युवक के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। युवक पुलिस से बचने के लिए ऐसा कदम उठाने पहुंचा था। अजीतमल कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
अजीतमल कोतवाली प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि अजीतमल कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी आसिफ के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने आरोप लगाएं हैं कि शादी का झांसा देकर वह युवती का आठ माह से शारीरिक शोषण कर रहा था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर उसने दबाव बनाने को लेकर ऐसा कदम उठाया।
औरैया कोतवाली पुलिस ने जानकारी दी थी कि एक युवक को यमुना पुल से छलांग लगाते समय राहगीरों ने पकड़ा है। उसने पूछताछ में अजीतमल का रहने वाला बताया है। इसकी सूचना पर पुलिस उसे औरैया से साथ ले आई थी। मुकदमे के आधार पर आरोपी को जेल भेजा गया है।